November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नेपाल में तबाही से ठीक पहले सकुशल लौटे राजपुर के 8 यात्री,परिजनों ने माना चमत्कार

जिस मुगलीन क्षेत्र में आया त्रिशूली और गंडकी नदी का सैलाब, उसी रास्ते से 24 अगस्त को गुजरा था दल,शासन ने थानों से मांगी यात्रियों की सूची

राजपुर। नेपाल में 26 अगस्त की सुबह तिब्बत की पहाड़ियों में ग्लेशियर टूटने से मची भीषण तबाही के बीच बलरामपुर जिले के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के 8 यात्री इस प्राकृतिक आपदा से ठीक दो दिन पहले 24 अगस्त को सुरक्षित अपने घर लौट आए थे। नेपाल में मचे हाहाकार और जन-धन के भारी नुकसान की सूचना मिलने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने ईश्वर का आभार जताया है।

​त्रासदी से कुछ घंटे पहले उसी मार्ग पर थे यात्री

यात्रियों ने अपने भयावह अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान वे त्रिशूली नदी के किनारे स्थित मुगलीन कस्बे में रुके थे और वहीं भोजन किया था। जिस त्रिशूली और गंडकी नदी क्षेत्र से वे सुरक्षित गुजरे, अगले ही दिन वहां सैलाब और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। यात्रियों का कहना है कि जिस स्थान पर वे कुछ समय पहले मौजूद थे, वहां के विनाशकारी दृश्यों को देखकर वे सिहर उठे। इस सुरक्षित वापसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।

राजपुर क्षेत्र के सभी 8 यात्री नीरज तिवारी राहुल गुप्ता आसीम खलखो बबलू सिंह हेमंत यादव घनश्याम यादव राजकुमार आपदा आने से ठीक 48 घंटे पहले 24 अगस्त को घर पहुंचे। मुगलीन और त्रिशूली नदी क्षेत्र, जहां यात्रियों ने पड़ाव डाला था, आपदा में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य शासन के निर्देश पर सभी थानों से नेपाल यात्रा पर गए नागरिकों का विवरण जुटाया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा सके।

जिला ​प्रशासन अब सीमावर्ती क्षेत्रों और सभी थाना स्तरों से नेपाल गए अन्य नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर शासन को भेज रहा है, जिससे फंसे हुए नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधा जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!