
बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है।
इस संबंध में जिला प्रशासन ने लापता व्यक्ति का नाम,स्थानीय पता एवं गृह जिला,लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ 700907638 जारी किया है।प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।



