November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में आधुनिक सभागार और कॉलेज में पीजी कक्षाओं की मांग,सीएम विष्णुदेव साय को सौंपा गया ज्ञापन

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगों की स्वीकृति का आग्रह किया गया है। जनपद उपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जनपद मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण और शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राजपुर क्षेत्र में बड़े शासकीय, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त सभागार का अभाव है। जनपद पंचायत मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम बनने से प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों, जनजागरूकता अभियानों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक उचित मंच मिल सकेगा।

​कॉलेज में पीजी कक्षाएं न होने से छात्र परेशान

राजपुर के शासकीय महाविद्यालय में वर्तमान में केवल स्नातक स्तर तक ही अध्यापन की व्यवस्था है। उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय छात्र-छात्राओं को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में तत्काल स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं प्रारंभ की जाएं, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपने ही गृहक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके।

​जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की माँग की है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!