September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

पेयजल समस्या की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान,हैंडपंप सुधार कर सुचारू की गई पेयजल व्यवस्था

बलरामपुर विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम गुरमुटी के आश्रित ग्राम धौरपुर एवं संघरा में पेयजल समस्या संबंधी शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धौरपुर एवं प्राथमिक शाला संघरा के पास स्थापित हैंडपंप में तकनीकी समस्या पाई गई। जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए हैंडपंप तकनीशियन के माध्यम से आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया।सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद हैंडपंप को पुनः चालू कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के द्वारा स्वयं आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सतत निगरानी की जा रही है जिससे लोगों को समय पर राहत मिल सके साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!