
बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सदस्य सचिव प्रबंधकारिणी समिति जिला खनिज न्यास संस्थान श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने डीएमएफ मद से स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्ष 2016-17 से स्वीकृत तथा विभिन्न कारणों से लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है, उनमें पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने डीएमएफ मद के कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना (2026-27 से 2030-31) एवं वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर भी चर्चा किया गया है।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पांडेय, जनपद पंचायत सीईओ ,संबंधित सदस्यगण एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।



