November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभ

बलरामपुर। मुख्यमंत्री बालक भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पात्र विद्यार्थियों की सूची एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
        काउंसिलिंग प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों में कक्षा 8वीं की अंकसूची, अध्ययन प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं।
काउंसिलिंग के बाद चयनित विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में जमा करना होगा। अभ्यर्थियों एवं पालकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!