
राजपुर। पुलिस ने बाड़ी जुताई करते समय मारपीट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार प्रवीण रावत निवासी ग्राम बुढाबगीचा के दिनांक 22.07.2026 को थाना रिपोर्ट दर्ज कराया की सुबह करीब 6:30 बजे वह ट्रैक्टर से बाड़ी की जुताई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौसी कमलपति सार्थी ने जुताई करने से मना किया। मना करने पर विवाद बढ़ गया और थोड़ी देर बाद आरोपी सुखसागर उर्फ कमाडो सार्थी, कुरलू उर्फ रमेश सार्थी व कमलपति सार्थी एक राय होकर डंडा एवं टांगी लेकर आए और प्रार्थी के पिता देवराज, माता श्यामपति एवं भाई राम, अनुराग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान टांगी से सिर में चोट लगने से देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया है
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घायलों का डॉक्टरी मुलाहिजा के पश्चात साक्ष्य एवं आरोपियों के बयान के आधार पर घटना में शामिल 3 आरोपियों सुखसागर उर्फ कमाडो सार्थी पिता ललीत सार्थी, उम्र 34 वर्ष, निवासी बुढाबगीचा, कुरलू उर्फ रमेश सार्थी पिता स्व. छेदी सार्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी सरईडीह, थाना धौरपुर एवँ श्रीमति कमलपति सार्थी पति ललीत सार्थी, उम्र 53 वर्ष, निवासी बुढाबगीचा को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं डंडा जप्त तीनों आरोपियों को जे.एम.एफ.सी. न्यायालय बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।



