July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्य

बलरामपुर/राजपुर। मंगलवार को बरियों क्षेत्र में बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग 343 को लेकर खबर प्रकाशन के बाद बलरामपुर के संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश के बाद NH 343 में बरियों के पास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

       राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर ग्राम बरियों के समीप निर्माणाधीन सड़क के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं दलदल की स्थिति बनने संबंधी पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए आमजन की आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में संबंधित एसडीओ द्वारा मौके पर जीएसबी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सके तथा आवागमन में हो रही असुविधा का शीघ्र समाधान हो सके।
        एसडीओ निखिल लकड़ा ने बताया कि पुल-पुलिया के समीप एप्रोच रोड पर डब्ल्यूएमएम लेयर का कार्य शेष है। लगातार वर्षा के कारण मिट्टी का कार्य कराया जाना संभव नहीं है, जिससे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान कुछ स्थानों पर वाहन फंसने की स्थिति निर्मित हो रही है।
उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही मिट्टी हटाकर डब्ल्यूएमएम का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, ताकि मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारू रहे और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने जानकारी दी है कि विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!