November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत में

बलरामपुर/शंकरगढ़। ड्राइवरी करने गए युवक ने मोबाईल पर अश्लील वीडियो भेजने व उल्टा सीधा बात करके धमकाने के आरोप में शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     जानकारी के अनुसार त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेरा निवासी 24 वर्षीय अजय पिता गजाधर वर्ष 2025 माह जनवरी में शंकरगढ़ आकर प्रार्थिया के घर पर रहकर ड्राईवरी का काम करता था जिससे प्रार्थिया का बातचीत होता था। करीब दो माह बाद आरोपी अजय 20 मार्च 2025 को अपने घर वापस चला गया।घर जाने के बाद आरोपी ने प्रार्थिया के पति के मोबाईल पर प्रार्थिया के बारे में उल्टा सीधा बात करता था मना करने पर वह प्रार्थिया के पति को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच करता था।आरोपी के द्वारा प्रार्थिया के नहाने बाद कपडा बदलने की अश्लील विडियो कहीं से निकालकर इसके मोबाईल में डालकर इसे बदनाम कर रहा है तथा गलत गलत मैसेज लिखकर गाली गलौज करता था।

      इस मामले में प्रार्थिया ने आरोपी के खिलाफ 9 अक्टूबर 2025 को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार चल रहा था।जिसके पश्चात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपी को उसके घर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,351 (2), 79 बीएनएस एवं 67,67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!