July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक,एग्रिस्टैक में किसानों का शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसलिए पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आरईओ से एग्रीस्टैक पोर्टल पर लंबित किसानों की सूची प्राप्त कर सचिव एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उनका पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराए।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव गांव एवं घर घर पहुंचकर किसानों का पंजीयन कराएं किसानों को एग्रीस्टैक के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करें। जिसकी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने पंजीयन कार्य में द्रुत गति से कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में अवैध अतिक्रमण, विवादित-अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, त्रुटी सुधार, सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विशेष रूप से 0 से 6 माह एवं 1 से 3 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा 5 वर्ष से अधिक एवं समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों का आगामी समय-सीमा के पूर्व निराकरण करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री आर.एन. पाण्डेय, सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!