November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

राशन कार्ड धारियों के लिए आवश्यक सूचना,15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराएं राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी,ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड से हटाया जा सकता है नाम

बलरामपुर। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन कार्डों में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का लाभ प्राप्त नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 66806 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है।

खाद्य अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराकर शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारी शासन की वेबसाइट https://epos.cg.gov.in/SRC_Trans_Int एवं https://fcs.cg.gov.in/citizen/ पर अपना राशनकार्ड नंबर डालकर ई-केवाईसी हेतु शेष सदस्य का नाम देख सकते हैं|

उन्होंने जानकारी दी है कि सभी पीडीएस दुकानों में ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है और जिन राशन कार्ड धारियों ने अपना या अपने परिवार का ई-केवाईसी नहीं करवाया है वे संबंधित पीडीएस दुकानों में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अन्यथा खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!