September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurJoblifestyle

विवादों के घिरे बीएमओ पदभार से मुक्त,डॉ दीपक गुप्ता को मिला बीएमओ का प्रभार

राजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पिछले लगभग 10 महीनों से बीएमओ (खंड चिकित्सा अधिकारी) के पद पर कार्यरत डॉ. रमेश जयसवाल को पद से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। वहीं राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए बीएमओ के रूप में डॉ. दीपक गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।

        गौरतलब है कि डॉ. रमेश जयसवाल ने 8 सितंबर 2025 को राजपुर बीएमओ का पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर कई बार विभिन्न विवादों और प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा में रहा। स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों के बीच विवाद, व्यवस्थागत शिकायतें तथा अन्य मुद्दों को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही थीं, जिसके कारण उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा।

        इसी बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए डॉ. जयसवाल को बीएमओ पद से मुक्त कर उनके मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए डॉ. दीपक गुप्ता को राजपुर बीएमओ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

         डॉ. जायसवाल ने जब से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे बीएमओ के रुप में पदभार ग्रहण किया था तब से वे कई विवादों से घिरे रहे। चाहे वो हरेभरे पेड़ों की कटाई हो,शासकीय पैसे का दूरूपयोग कर अहाता निर्माण हो या कर्मचारियों से द्वेषपूर्ण भाव से थाने में एफआईआर दर्ज करना इसके अलावा उपस्वास्थ्य केन्द्र रेवतपुर में बगैर ड्यूटी किये दो स्टाफ नर्सों का पूर्ण भुगतान कराना या भर्ती मरीजों को दिये जाने वाले गर्म भोजन में वित्तीय अनियमितता करना जैसे आरोप लगते रहे हैं जिस कारण से डॉ. जयसवाल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राजपुर बीएमओ पद से मुक्त कर उनके मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने के निर्देश दिए हैं।

      नए बीएमओ की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उम्मीद है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। विभागीय आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। साथ ही डॉ. जयसवाल पर लगे आरोपों का जांच अभी लंबित है जिसकी निष्पक्ष जांच की भी मांग अब तेज हो चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!