September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ऐसा क्या हो गया कि एक रावण को जलाने तीन तीन राम लगे,,,पढ़िए पूरी खबर…

राजपुर। असत्य पर सत्य का जीत कहावत को चरितार्थ करते हुए विजय दशमी के अवसर पर राजपुर महुआपारा के हाई स्कूल मैदान में भव्य रावण दहन का कार्यक्रम सम्पन्न की गई। रावण दहन के पूर्व घंटो तक भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उपस्थित थी।


     प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपुर में भव्य रावण दहन किया गया।रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न करने हेतु हिंदु युवा एकता मंच के सदस्यों ने जोर शोर से तैयारी की  थी। रावण दहन समिति द्वारा राजपुर के महुआपारा के हाई स्कूल मैदान में लगभग 70 फिट ऊँचा रावण बनाया गया था इसके लिए लोहे की फ्रेम का इस्तेमाल किया गया था। देर शाम माँ महामाया मंदिर प्रांगण से राम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण पश्चात करीब 7:30 बजे हाई स्कूल मैदान रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान शैला नृत्य करमा नृत्य जैसे पारंपरिक नृत्यों का समावेश देखा गया।शोभायात्रा में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी शिरकत की।शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही घंटो तक भव्य आतिशबाजी की गई तत्पश्चात करीब 9:00 बजे रावण दहन किया गया।रावण दहन पश्चात हिंदु युवा एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का जमकर नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह शिवनाथ यादव विनोद अग्रवाल जयगोपाल अग्रवाल मनोज गुप्ता राकेश झा सुरेश सोनी अनिल तिवारी मनोज अग्रवाल संतोष पांडे मनोज बंसल राजेश यादव प्रमोद ठाकुर राजेंद्र सिंह लीलु अग्रवाल संतोष तिवारी बदरू गुप्ता विद्यानंद दुबे विवेक यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।वही रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदु युवा एकता मंच के आयुष जायसवाल आदित्य विभु जयसवाल यश अग्रवाल अनुभव गुप्ता पंकज ठाकुर मंत्र गोयल निशांत गुप्ता कवच गोयल अर्पित दुबे पीयूष गुप्ता मयंक गोयल रौनक गुप्ता वंश अग्रवाल एवं बाल सदस्य प्रवीण गुप्ता अंश गोयल समर्थ गुप्ता चीकू पांडेय विराट गुप्ता यश सोनी हनी सिंह चीनू सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित अन्य पुलिस महकमा मौके पर मौजूद रहे।


रावण दहन कार्यक्रम में दिखी गुटबाजी :-
इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी भी देखने को मिली।श्रीराम सेवा समिति द्वारा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दो अलग अलग वाहनों में दो दो राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी सवार थे जबकि शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पहले ही वहाँ पुर्व से ही एक अलग राम लक्ष्मण जानकी एवं हनुमान जी मंच पर विराजमान थे। जब शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुँची तो रावण जलाने को लेकर आपसी खींचतान भी देखने को मिली।काफी खीचतान के बाद अन्ततः राम जी की आरती पश्चात सभी दलों के राम जानकी लक्ष्मण सहित हनुमान रावण जलाने पहुँचे। जैसे ही रावण जलाने के लिए रॉकेट में आग लगाया गया रॉकेट वहीँ पर जल कर रह गया रावण तक पहुँच ही नही पाया।जिसके बाद हिंदु युवा एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने रावण के प्रतिमा के पास जाकर पैरावट में आग लगाकर रावण को जलाया।

देखिए पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!