September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,,,बलरामपुर एसपी के कुशल नेतृत्व में सीमापार आरोपी को किया गिरफ्तार…

बलरामपुर। विगत दिनों पुर्व सूरजपुर जिले में हुई दोहरे हत्या कांड के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।आरोपी ने निर्मम हत्या करने के बाद लाश को काफी दूर ले जाकर फेंक दिया था जिसके बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी इसी बीच बलरामपुर एसपी के नेतृत्व में आरोपी को झारखंड से धर दबोचा गया है।
   सूरजपुर में हुए दोहरे हत्या कांड से पुरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था यह हत्या तब हुई जब आरोपी कुलदीप साहू और हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी पर गर्म तेल डालकर जला दिया था जिसके बाद कुलदीप फरार हो गया था।आरोपी कुलदीप साहू ने फरारी के दौरान सूरजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी पर तलवार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने दोनों शवों को दूर ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया।घटना के बाद पूरा सूरजपुर जल उठा था।आक्रोशित नगरवासियों ने आरोपी के घर को फूँक दिया था और लगातार आरोपी को पकड़ने की माँग की जा रही थी। आरोपी कुलदीप साहू पहले से कई आपराधिक मामलों में आरोपी था और फरार चल रहा था।
     हत्या के बाद फरार आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने बलरामपुर और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उसे सूरजपुर ले जाया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!