September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित,,,छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुती…

संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करेगी ट्राइबल फैशन वॉक

बलरामपुर,12 जनवरी तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा।
     गौरतलब है कि अपने गर्म जल स्त्रोत एवं धार्मिक महत्व के कारण देश भर में विख्यात तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 से 16 जनवरी 2026 तक भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, जिसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।
      तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में इस वर्ष मेला स्थल पर आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग के साथ ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। तातापानी महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकार भी शिरकत करेंगे, जहां विभिन्न प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तातापानी महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रख्यात गायक एवं कलाकार व पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री अनुज शर्मा के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिवस 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त पंच, सरपंच के लिए किसान संगोष्ठी एवं पंच सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साथ ही संध्याकालीन कार्यक्रम में बॉलीवुड के गायक व कलाकार श्री आदित्य नारायण के द्वारा प्रस्तुति तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा स्थानीय कला एवं संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करते हुए ट्राइबल फैशन वॉक किया जाएगा। 16 जनवरी 2026 को संस्कृति संध्या में भोजपुरी कलाकार श्री रितेश पाण्डेय, खुशी ककड़ व डिम्पल सिंह के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!