July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गाँजा तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो अन्य गिरफ्तार,,,सासाराम बिहार से पुलिस ने धर दबोचा…

बलरामपुर। ट्रेक्टर से गंजा तस्करी मामले में एंड टू एंड कार्यवाही के तहत घटना के मुख्य आरोपी संहित 02 अन्य आरोपियों को सासाराम बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

    पुलिस ने बताया कि पूर्व में दिनांक 26/08/2025 के रात्रि को ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे चेंबर में छिपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिहार सासाराम जा रहे ट्रेक्टर चालक आरोपी अनुज कुमार को बलरामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दलधोवा घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर आरोपी के कब्जे से 125 कि.ग्रा. गांजा बरामद कर जप्त किया गया था। घटना में आरोपी अनुज कुमार निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को दिनांक 02/09/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

       प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के द्वारा “एंड टू एंड” कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना बलरामपुर से उप निरीक्षक के. पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतातालाश हेतु सासाराम बिहार रवाना किया गया था। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के गहन विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण का पहचान करते हुए आरोपी ज्ञानचंद पासवान पिता यमुना पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन अदमापुर थाना मुफससील जिला रोहतास को सासाराम से पकड़कर दिनांक 18/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार जेल भेजा गया है। प्रकरण के अग्रिम विवेचनाक्रम में घटना के मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी तिलकापुर सासाराम बिहार एवं अन्य सह आरोपी धीरज कुमार सिंह पिता स्व. सरजू सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी तुर्की बाजार सासाराम बिहार तथा विनय पासवान पिता स्व. श्यामलाल पासवान उम्र 36 वर्ष निवासी मोहदी गंज सासाराम बिहार को तकनीकी विश्लेषण पश्चात संगठित रूप से घटना घटित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सासाराम बिहार में स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया।जिसके पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ विधिवत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12/01/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपीगण के कब्जे से घटना के दौरान पायलेटिंग करने में उपयोग किए गए एक मारुति ब्रेजा कार तथा एक टयोटा ग्लैंजा कार जप्त किया गया है।

       इस पूरे कार्यवाही में निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक अप निरीक्षक राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक सचिन सिंह, आरक्षक आकाश तिवारी एवं आरक्षक हरिशंकर यादव के साथ जिला रोहतास सासाराम पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!