November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में वाहनों के लिए की गई है पार्किंग व्यवस्था,,निर्धारित स्थान में ही अपने वाहन को लगाएं पार्किंग…

बलरामपुर,13 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में तातापानी स्थित है और हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मेले में आने वाले आमजनों के वाहनों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग का निर्धारण किया गया है, जिसके अंतर्गत बलरामपुर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस चौकी तातापानी के पास तीन वाहन पार्किंग स्थल बनाए गये हैं। साथ ही मेले की ओर ले जाने वाली मार्ग में भी एक पार्किंग बनाया गया है। इसी प्रकार रामानुजगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए धान खरीदी केन्द्र तातापानी के पास तीन पार्किंग स्थल तथा हाई स्कूल तातापानी मैदान में एक पार्किंग स्थल बनाया गया है। साथ ही ग्राम तेतरडीह की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेन्दूर रोड में तीन पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!