September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक,,,कानून व्यवस्था बनाये रखने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा पहुंचे बलरामपुर।तातपानी मेला क्षेत्र में पहुंच कर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सभी पहलुओं पर तैयारियों का जायजा लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

       जिला बलरामपुर अंतर्गत ग्राम तातापानी (गर्म जल स्त्रोत) में मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर दिनांक 14/01/2026 से 16/01/2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य में दीपक कुमार झॉ, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा जिला बलरामपुर के तातपानी मेला क्षेत्र में पहुंच कर तातापानी महोत्सव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि सभी पहलुओं पर तैयारियों का जायजा लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तातापानी महोत्सव 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकरी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

      उन्होने कहा कि, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान मेले में दीगर जिले/राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होते हैं, महोत्सव को बिना किसी व्यवधान के शांतीपूर्वक सफल बनाना है। उन्होने कहा कि, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, मेले के भीतर आसूचना संकलन, चैन स्नैचिंग, पॉकिटमार, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं शराबियों के धर पकड़ हेतु सिविल ड्रेस (शादी वर्दी) में पुलिस के जवान (स्पॉटर) चप्पे-चप्पे में तैनात किए गए हैं, ताकि तातापानी महोत्सव के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, मेला प्रांगण के भीतर एवं बाहर संदिग्ध स्थानों पर पर पुलिस जवानों की तैनाती गई है। उन्होने कहा कि, तातापानी महोत्सव में बलरामपुर जिले से तथा पड़ोसी राज्य झारखंड एवं अम्बिकापुर की तरफ से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अपने निजी वाहन से आने की संभावना को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं, मेले में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है, जिससे मेले में जाम आदि की समस्या उतपन्न न हो। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तातापानी महोत्सव में ड्यूटी में तैनात बलरामपुर पुलिस एवं दूसरे यूनिट्स से आए पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी एवं सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!