September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
Balrampurcrimejashpurlifestylepatthalganvtechnology

चोरी के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

राजपुर। चोरी के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

     प्रकरण में प्रार्थिया रेखा देवी पति उमेश चंद्रवंशी निवासी ग्राम नवापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 19.05.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चावल, तेल, कपड़े, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था।

       मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर संदेहियों से पूछताछ एवं पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत पाण्डेय उर्फ पाटिल पिता स्व. इन्द्रजीत पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम राजपुर मंदिर वार्ड क्रमांक 03 थाना राजपुर एवँ मंजित रामप्यारे राम उम्र 57 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड क्रमांक 10 थाना राजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गये सामान को बेचना एवं छिपाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का चावल, सरसों तेल, बर्तन, कपड़े एवं अन्य सामान कुल रकम लगभग 5000/- रुपये का बरामद किया गया है।

       दोनों आरोपियों को धारा 331(1), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 22.05.2026 को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडेय, आरo रूपेश गुप्ता, सैनिक शैलेंद्र गुप्ता सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!