September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
Balrampurcrimejashpurlifestylepatthalganvtechnologyआस्थाकोरिया

सौर ऊर्जा पंप के स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजपुर। थाना क्षेत्रांतर्गत सौर ऊर्जा पंप के स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

      जानकारी के अनुसार प्रार्थी डेरीहा गोंड निवासी ग्राम बदोली द्वारा थाना राजपुर में अपने खेत में लगे सौर ऊर्जा पम्प के स्टार्टर चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में थाना राजपुर द्वारा धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

       विवेचना दौरान मुखबिर सूचना एवं संदेह के आधार पर आरोपी सुखदेव उर्फ बच्चू पिता रमेश्वर गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बदोली  तथा सुखनन्दन पिता लालमनी गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी कल्याणपुर चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।

         आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गया सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर कीमती (रुपये 30,000/-) बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 22.05.2026 को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। थाना राजपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक अनिल पैकरा आरक्षक जनकधारी सेन व रूपेश गुप्ता सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!