September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय करण का वादा पुरा नहीं होने पर सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,विधानसभा घेराव सहित अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की दी चेतावनी…

राजपुर। सचिव संघ द्वारा मोदी गारंटी पुरा नहीं करने के कारण दिनांक 17 मार्च को विधानसभा घेराव एवं 18 मार्च से जनपद मुख्यालय में अनिश्चत कालिन हड़ताल एवं 01 अप्रेल को मंत्रालय घेराव किये जाने को लेकर राजपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी को अनुविभागीय अधिकारी राजपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

     प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर ब्लाक मुख्यालय के सचिव संघ ने ज्ञापन में कहा कि विधान सभा चुनाव वर्ष 2023-24 में हुये चुनाव में मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने का वादा किया गया है। कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीय करण की गारंटी दी गई है। वर्ष 1995 से इस संबंध में दिनांक 07.07.2024 को इन्डोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय, माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय, माननीय मंत्री महिला बाल विकास विभाग तथा घोषणा पत्र के संयोजक माननीय सांसद दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सभी के द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीय करण को अति आवश्यक मानते हुये शीघ्र ही शासकीय करण करने का भरोसा देते हुये मुख्यमंत्री द्वारा मोदी की गारंटी को पुरा करने हेतु तत्काल कमेटी गठन करने की घोषणा करते हुये शासकीय करण करने का भरोसा दिया गया।

       मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप 16 जुलाई 2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समिति गठन कर 30 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उल्लेख किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में कमेटी द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीय करण के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। जिस पर पंचायत सचिवों को पूर्ण आशा एवं विश्वास था कि रिपोर्ट अनुसार बजट सत्र में शासकीय करण का सौगात प्रदान किया जायेगा। किन्तु बजट सत्र में नहीं आने एवं इस विषय पर सरकार द्वारा कोई पहल नहीं करने के कारण पुरे प्रदेश के पंचायत सचिव क्षुब्ध एवं आक्रोशित है।इसलिये प्रदेश पंचायत सचिव संघ के द्वारा दिनांक 10.03.2025 को धर्मनगरी कवर्धा में बैठक कर निर्णय लिया गया कि दिनांक 17.03.2025 को प्रदेश के समस्त सचिवों द्वारा विधानसभा घेराव एवं दिनांक 18.03.2025 से ब्लाक मुख्यालय में अनिश्चित कालिन हड़ताल तथा दिनांक 01.04.2025 को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें जनपद पंचायत राजपुर के समस्त सचिव, प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय आहवान पर सामिल रहेंगे।

      ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव संघ राजपुर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता उपाध्यक्ष लालसाय प्रजापति सचिव शेखर कुजुर कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल नरेंद्र जायसवाल कृणानंद तिवारी अगस्तुस टोप्पो देवीदयाल मरावी देवनाथ पांडे सहित अन्य सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!