September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर,,,मोटरसाइकिल सवार हुआ गंभीर रुप से घायल,,देखें घटना की पूरी वीडियो…

राजपुर। एनएच 343 मुख्य मार्ग में एक पिकअप एवं मोटरसाइकिल के टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी लगते ही तत्काल राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन में राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया।

        क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा लगातार दुर्घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है बावजूद इसके वाहन चालक अपने वाहनों के गति पर नियंत्रण नहीं रख रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार देर शाम करीब 7:00 बजे ऐसे ही तेज रफ्तार के कारण पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप डीजे लोड कर राजपुर की ओर से अंबिकापुर की तरफ जा रहा था तभी पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने पीछे से एक तेज रफ्तार यामाहा कंपनी की R15 मोटरसाइकिल सवार चालक आकर पिकअप से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार चालक दिलीप आत्मज केश्वर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अयारी शंकरगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते हैं गश्त कर रहे पुलिस की टीम राजेन्द्र ध्रुव हरि डनसेना नरेंद्र कश्यप शुशील यादव अनिल पैकरा ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायल मोटरसाइकिल चालक को अपने पुलिस वाहन में लेकर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया।घटना के बाद दुर्घटनाकारित पिकअप के चालक ने पीकअप वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाकारित पीकअप के तलाश में जुटी है।

देखिए घटना की पुरी वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!