
राजपुर। ग्राम पंचायत जिगड़ी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष के द्वारा सरस्वती माँ एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों को हमेशा जरूरत मंद की सेवा करने के लिए तत्पर रहने हेतु आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कमला राम नागेसिया ने आपने उद्बोधन में मिल जुलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। सरपंच श्रीमती मीना बखला ने स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना की।इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी अतिथि एवं ग्रामीणजनो के साथ ही शासकीय उ. मा. विद्यालय जिगड़ी के छात्र/छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीमती इन्दु पैकरा शासकीय उ.मा. विद्यालय जिगड़ी के प्राचार्य, संतोष पांडे जी, राजेश यादव, सकल राम नागेसिया, बबन बखला, गोविंद प्रसाद गुप्ता, देवनाथ पांडे, अनुज कुमार दुबे, मनीष कुमार यादव एवं श्रीमती अंजना टोप्पो महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्रायें साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक विमल कुमार रवि के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अनुज कुमार दुबे के द्वारा किया गया।



