September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशीले कैप्सूल साथ जिसे गिरफ्तार किया वो आरक्षक को चकमा देकर हुआ फरार,,,वहीँ फरार चल रहा आरोपी को आबकारी उड़नदस्ता ने धर दबोचा…

सरगुजा/अम्बिकापुर। 295 नग नशीला कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार वहीँ पूर्व एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर से गिरफ्तार कर किया जेल दाखिल।

     आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। आज दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया अपने घर से काफी मात्रा में नशीला इंजेक्शन टैबलेट कैप्सूल बेचता है। मुखबीर सूचना की पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर निवासी भोले घसिया के घर दबिश दी जहाँ भोले घर पर मौजूद मिला। भोले के घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया इसी दौरान सूचना मिला कि आरोपी अभिषेक कुमार साहू ( विश्रामपुर तहसील का चपरासी) जिसे 1/3/2026 को लगभग 600 नग कैप्सूल टैबलेट गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था, उस मामले का फरार चल रहा आरोपी मो. शहजाद उर्फ रिंकू अपने घर में मौजूद है।जिसके बाद आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में दो आरक्षकों के हवाले कर मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू के कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित घर में छापामार कार्रवाई की गई। घर में मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू उपस्थित मिला जिसे अभिषेक कुमार साहू के अपराध क्रमांक 182/26 में गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू की जब गिरफ्तारी की जा रही थी तभी आबकारी नियंत्रण कक्ष से आरक्षक का फ़ोन आया कि पानी पीने के बहाने से आरोपी भोले घसिया चकमा देकर भाग गया,उसकी काफी पतासाज़ी की गई परंतु उसे पकड़ा नहीं जा सका। जिसके बाद थाना सूरजपुर में फरार आरोपी भोले घसिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया गया।

फरार आरोपी

    पूर्व मामले के आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू को आज दिनांक 11/4/26 को न्यायालय सूरजपुर में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया।

     उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी उपनिरीक्षक टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!