May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने किया नौका विहार का शुभारंभ,चिल्ड्रन पार्क की दी सौगात,पर्यटन और आजीविका को मिलेगी नई गति

बलरामपुर विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत वन वाटिका रामानुजगंज में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नौका विहार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क का भी शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्रवासियों एवं बच्चों में हर्ष का माहौल है।
        मंत्री श्री नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास केवल पुल, पुलिया एवं भवन निर्माण तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह लोगों की आवश्यकताओं एवं समय के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजनाओं को पूर्ण करने में समय लगता है, लेकिन इनसे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलती है। उन्होंने युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए वन वाटिका परिसर में ओपन जिम स्थापित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों के खेल विस्तार एवं लोगों के बैठने हेतु अन्य सुविधाओं के विकास की भी बात कही।


      कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नेताम ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा नौका संचालन की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों के लिए हेल्दी फूड उपलब्ध कराने एवं पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने की बात कही। मंत्री श्री नेताम ने आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डालते हुए परिसर में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने एवं अन्य रोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
        वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने कहा कि विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत स्थित वन वाटिका रामानुजगंज एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है, जहां प्रशासन क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यहां नौका विहार का शुभारंभ किया गया है तथा आगामी समय में कार्ययोजना के तहत इसका विस्तारीकरण किया जाएगा, जिससे राज्य के पर्यटन मानचित्र पर इस स्थल को विशेष पहचान दिलाने का प्रयास रहेगा।


      उन्होंने जानकारी दी कि इस क्षेत्र का कुल रकबा लगभग 250 हेक्टेयर है, जिसमें से 5 एकड़ क्षेत्र में वन वाटिका विकसित की गई है। वर्ष 2009 से इस स्थल का संचालन वन प्रबंधन समूह के माध्यम से किया जा रहा है और यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है तथा वर्तमान में भी इसका संचालन समूह द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन वाटिका के संचालन की जिम्मेदारी विश्वास महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
       वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि यहां बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध हैं तथा भविष्य में और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही वन वाटिका में प्रवेश एवं नौका विहार के लिए निर्धारित दरें तय की गई हैं, जिससे सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम द्वारा वन प्रबंधन समिति रामानुजगंज के अंतर्गत विश्वास महिला स्व-सहायता समूह को वन वाटिका के कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयमूलक गतिविधि नौका विहार के शुभारंभ के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!