September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

छात्र जीवन से प्रारंभ हुई राजनीति का सफर,,,जनपद उपाध्यक्ष आकाश को भाजयुमो के टीम में प्रदेश में मिला स्थान…

राजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से राजनीति में अपनी यात्रा शुरू करने वाले आकाश अग्रवाल को भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वर्तमान में वे जनपद उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

    आकाश अग्रवाल की छवि राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक सक्रिय और अग्रणी कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे अपने पिता अशोक अग्रवाल के साथ बीते कई वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाते आ रहे हैं।

     अशोक अग्रवाल कंबल वितरण एवं भंडारा आयोजनों के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं, जिसके चलते उन्हें लोग स्नेहपूर्वक “कंबल और भंडारा मैन” के नाम से जानते हैं। वहीं आकाश अग्रवाल भी युवाओं के बीच सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक कार्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

     राजपुर विकासखंड में आकाश अग्रवाल और अशोक अग्रवाल की सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क को प्रभावशाली माना जाता है, जिसके चलते भाजपा संगठन उन्हें लगातार अपने साथ जोड़े रखने के लिए प्रयासरत रहता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!