November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

“अपनी पूंजी, अपना अधिकार” थीम पर डीफ क्लेम सेटलमेंट शिविर 19 दिसम्बर को

बलरामपुर। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार द्वारा देश व्यापी निर्देशों के तहत डीफ (डिपॉज़िटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड) क्लेम्स एवं सेटेलमेंट को त्वरित एवं सुगम रूप से निपटाने हेतु एलडीएम सेल बलरामपुर द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को विशेष डीफ क्लेम्स सेटेलमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।शिविर अपनी पूंजी अपना अधिकार के थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
          जिसका उद्देश्य डीफ फंड अंतर्गत आने वाले निष्क्रिय / अवशिष्ट खातो, अनक्लेम्ड जमा, लंबित क्लेम, तथा संबंधित दस्तावेजों का ऑन-स्पॉट निवारण करना,नागरिकों को डीफ क्लेम की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट एवं सरल रूप से मार्गदर्शन कराना, तथा डीएफएस द्वारा जारी देश-व्यापी अभियान के तहत क्लेम सेटलमेंट में तेजी लाना है
        शिविर की विशेषता है कि शिविर में बैंक शाखाओं एवं बैंक जार डीफ नोडल अधिकारियों की उपस्थिति होगी। जिससे लाभार्थियों के आवेदन/दस्तावेजों का तत्काल परीक्षण एवं समाधान किया जा सकेगा। साथ ही डीफ क्लेम से संबंधित शिकायतों का ऑन-स्पॉट निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में निष्क्रिय/अवशिष्ट खातों वाले उपभोक्ता,बैंक खाताधारक जिनके जमा अनक्लेम्ड/डीफ में स्थानांतरित हो चुके है,बैंकिग उपभोक्ता एवं परिजन जिनके पास डीफ दावों से संबंधित लंबित प्रकरण है का निराकरण किया जाएगा।
      एलडीएम ने सभी संबंधित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी पूंजी अपना अधिकार के संदेश के साथ इस अवसर का लाभ उठाएँ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!