September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तहसील अधिवक्ता संघ ने अनुविभागीय राजस्व न्यायालय का किया बहिष्कार,,,अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता को लेकर की गई शिकायत…

राजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार को लेकर तहसील राजपुर के अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय का बहिष्कार किया है।


      इस मामले में अधिवक्ता संघ ने एक आवश्यक बैठक आहूत की एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के न्यायालय का बहिष्कार कर दिया है। अधिवक्ता संघ की बैठक में संघ के सदस्यों ने आज लंबी मीटिंग के बाद अपनी अपनी राय जाहिर की व न्यायालय में हो रहे अभद्र व्यवहार वह मनमानियों की बातें विस्तार पूर्वक संघ के पदाधिकारी के साथ रखी। अधिवक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के संपूर्ण न्यायालय कार्यवाइयों का बहिष्कार सभी अधिवक्ता गण करेंगे।


        संघ के सदस्यों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अधिवक्ताओं के द्वारा प्रकरणों के सुनवाई के दौरान राजस्व मंडल व माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा पारित न्याय दृष्टांत का उल्लेख प्रकरण में पारित किए जाने वाले आदेशों में नहीं किया जाता है। अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ता गणों को दांडिक मामलों में अलग-अलग कक्षो में सुनवाई के लिए बुलाया जाता है और धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण का निपटारा अपने चेंबर में किया जाता है तथा बगैर प्रतिवेदन आहुत किए 145 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरणों में साक्षय करने को कहा जाता है और न्यायालय में साक्षय के दौरान अन्य पक्षकारों को व अधिवक्ताओं को भी बाहर कर दिया जाता है और अधिवक्ताओं से बदतमीजी पूर्ण व्यवहार कर अपमानित व जलील किया जाता है।
     तहसील अधिवक्ता संघ राजपुर ने आज इस संबंध में मुख्य सचिव व वरिष्ठ अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव जेम्स कुजुर को हटाए जाने की मांग की है और उनके रहते तक न्यायालय की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!