November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत करजी में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,,,सामरी विधायक ने भी ने कराया अपना चेकअप…

राजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्राम करजी के उप स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ प्रन्द्रह दिवसीय सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विधानसभा के अभी विकासखंडो में चलाई जाएगी।


        कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासन से मिलकर हर तरह के कार्यक्रम कभी वृक्षारोपण कभी स्वच्छता कभी निशुल्क शिविर इस तरह कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से सबका साथ सबका विकास नारा लेकर जो काम कर रहे हैं इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है सभी समाज के लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लाल किला से घोषणा किए थे कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर शौचालय का निर्माण किया जाएगा उन्होंने जब इस बात की घोषणा की तो लोग मजाक बना रहे थे कि इतने बड़े मंत्री होकर शौचालय की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री बने परंतु किसी ने भी माता बहनों का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता बहनो का सम्मान करते हुए प्रत्येक घर में शौचालय बनाने का निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि महिलाओं का ध्यान में रखते हुए उज्वला योजना की शुरुआत की ताकि उनको चूल्हे की धुँवा से छुटकारा मिल सके और पेड़ो की कटाई भी रुके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण की भी चिंता की जिसके तहत उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम की शुरुआत की ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सभी माताओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अभी निःशुल्क शिविर चलाया जा रहा है जहाँ आप फ्री में अपना इलाज करवा कर दवाइयां ले सकते हैं इसी तरह अभी भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है आप लोग भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े और नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें।उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।सरकार आपके लिए कई तरह की योजनाएं ला रही है आप लोग इसका भरपूर फायदा उठाये।


      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगो का इलाज किया जा रहा है आप सभी इसका लाभ ले।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आप लोगो के लिए हर तरह की योजनाएं दे रही है आप जागरूक होकर इसका लाभ ले।उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान में जुड़कर भाजपा को मजबूत करें।कार्यक्रम को भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी प्रदान की।


      कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करजी के सरपंच ने गाँव मे खेल मैदान समतलीकरण,धान उप खरीदी केंद्र की शुरुआत एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्रीवाल की माँग की गई।सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने सरपंच की माँग पर धान उप खरीदी केंद्र प्रारंभ कराने के लिए कलेक्टर से बात कर प्रारम्भ करवाने एवं खेल मैदान के लिए भूमि चयन पश्चात समतलीकरण करवाने का आश्वासन दिया।


        सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने खुद भी अपना बीपी चेक कराया।इस शिविर में 102 मरीजों का जाँच के बाद दवाइयां दी गई वहीँ चलने में असमर्थ पाँच वृद्धजनों को स्टिक छड़ी एवं तीन सिकल शेल मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड एवं सात लोगो को आयुष्मान कार्ड दिया गया।


   इस दौरान सरपंच सुखमनिया शांडिल्य जनपद सदस्य सुकुल साय पैकरा सरपंच पति संजय शांडिल्य उपसरपंच बीरबल राम सरपंच तेजप्रताप प्रधान अध्यापक बालस्वरूप पन्ना मनोज बंसल राजेश यादव प्रशांत सिंह राजपूत नीरज शर्मा शिवनंदन राम दशरथ बीएमओ डॉ रामप्रसाद राम डॉ ईश्वरीय धृतलहरे सीएचओ मोना सहित ग्राम पंचायत के पंचगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेल वर्कर मितानिन सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


विधायक ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण :- कार्यक्रम पश्चात सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने करजी उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया एवं सभी सुविधाओं का जायजा लिया।ग्रामीणों की माँग पर उपस्वास्थ्य केंद्र में रात्री कालीन सेवा के लिए स्टाफ नियुक्त करने बीएमओ को निर्देशित किया। वहीँ उपस्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या की शिकायत पर उन्होंने ग्राम के सरपंच को आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!