September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प,,,पांचवीं वर्षगांठ पर जिलेभर में चलाया जा रहा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम…

बलरामपुर। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर बलरामपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने अनुशासन के साथ सहभागिता दिखाई।

      इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य  नन्द कुमार देवांगन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है, और युवाओं को इसकी लत से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं जो शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर देती है, इसलिए इससे दूर रहें। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

     इस दौरान सभी ने नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और नशामुक्ति का शपथ लिया गया।

         गौरतलब है कि संचालक समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिले में नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पालिका/पंचायत के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व महाविद्यालय के प्राचार्य को जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!