September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला मुख्यालय बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास,,,पुलिस ग्राउंड में 15 अगस्त की भव्य तैयारियां फाइनल रिहर्सल में दिखी झलक…

बलरामपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025  के गरिमामय आयोजन के लिए जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के मार्गदर्शन में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाईनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। जिनमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने की जा रही तैयारियों, मंच, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, बैठक व्यवस्था का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

      कार्यक्रम में 12वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल डी कम्पनी एवं 11 वाहिनी बी कम्पनी व 06 वाहिनी ई कम्पनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (बालक-बालिका), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बालिका बलरामपुर, के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू आईसी उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में आकर्षक मार्च-पास्ट एवं शस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया।

     इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आर. एन पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम, जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नशामुक्त भारत अभियान का पांचवा वर्षगांठ,कलेक्टर ने नशा न करने दिलाई शपथ :-    बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने फाईनल रिहर्सल के पश्चात् पुलिस ग्राउंड में नशामुक्त भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर नशा न करने की शपथ दिलाई। उपस्थित जनों ने शपथ लेकर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों को सेवन नहीं करने और दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया।

      उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए नशा के प्रति जागरूकता लाया जाएगा। महाविद्यालय, विद्यालयों में नशा मुक्ति पर केन्द्रित चित्रकला, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक, स्लोगन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक विभिन्न माध्यमों से नशापान के दुष्परिणामों के बारे में प्रचार-प्रसार करते हुए निवारक शिक्षा, सेमिनार, संगोष्ठियां जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नशा न करने का संकल्प भी लिया जाएगा व जनसहभागीता से जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!