September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धन्धापुर में मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्धापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका को प्रदर्शित करते हुए नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।


जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर ऐसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!