September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान,रामानुजगंज में पांच ऑटो पर चालानी कार्रवाई

बलरामपुर। सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने की दिशा में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।


परिवहन अधिकारी यशवंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर वाहनों तथा उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


इसी क्रम में रामानुजगंज क्षेत्र में विभागीय टीम द्वारा की गई जांच के दौरान पांच ऑटो में वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रति वाहन एक हजार रुपये की दर से कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।


कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की है कि वे वाहन संचालन के समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण-पत्र, बीमा तथा प्रदूषण प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा सहित यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!