September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में हो रहे नाली निर्माण को लेकर कहीं विरोध तो कहीं समर्थन,,,अधर में लटका नाली निर्माण कार्य…लोग परेशान

राजपुर। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 द्वारा बनाये जा रहे नाली निर्माण अब अधर में लटका दिखाई दे रहा है।एक तरफ अधिकांश नगर वासी जल्द से जल्द नाली निर्माण कर सड़क बनाने की माँग कर रहे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ स्थानीय नेताओं ने नाली की ऊंचाई को लेकर विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में एनएच के अधिकारी और ठेकेदार भी असमंजस की स्थिति में है कि वो नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ रखे या फिर कार्य को बंद कर दे।

   राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत किसी से छिपी नहीं है हर व्यक्ति सड़क पर बने गड्ढों व धुल से काफी परेशान हैं। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि सड़क जल्द से जल्द निर्माण हो परंतु कुछ स्थानीय लोगो के विरोध के कारण सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रहा है। सड़क निर्माण की कड़ी में नगर में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाली निर्माण के प्रारंभ होते ही ऊँचाई को लेकर विरोध शुरू हो गया।स्थानीय लोगों ने नाली की ऊँचाई कम करने को लेकर कभी सरगुजा सांसद कभी क्षेत्रीय विधायक के समक्ष अपनी बात रखते हुए नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।जबकि नगर में मध्य में रहने वाले पार्षद राजन त्रिपाठी के घर के सामने भी लगभग तीन से चार फीट ऊँचे नाली का निर्माण होगा उसके बाद भी उन्होंने नाली निर्माण का समर्थन करते हुए जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की बात कही है।उन्होंने नाली निर्माण से पूर्व ही अपने सामने के घर को स्वयं से तोड़कर अपना जगह बना लिया है।

राजपुर में नेशनल हाईवे 343 सड़क में उड़ते धूल और निर्माण कार्य में लगे रोक से लोगों में आक्रोश काफी बढ़ गया है। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा आज ज़ब इस रास्ते से गुजर रही थी तो स्थानीय लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनका घेराव करते हुए अपनी परेशानी बताई और तत्काल काम शुरू कराने की गुहार लगाई है।

सड़क के हालात पिछले कुछ वर्षों से ऐसी बनी हुई है सड़क में उड़ते धूल के कारण लोग बीमार होने लगे हैं और जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोग उसके विरोध में उतर रहे हैं। लोगों के घर के सामने लगभग तीन से चार फीट ऊपर नाली निर्माण किया जा रहा है और लोग इसी का विरोध कर रहे हैं। नगर के बीचोबीच लगभग 200 से 300 मीटर नाली का निर्माण कर भी लिया गया है। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध करते हुए इस नाली निर्माण के काम को शहर में रोक दिया गया है। अब स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं और उन्होंने आज भाजपा के विधायक का ही रास्ता रोक लिया और अपनी परेशानी बताई और कहा कि नाली नहीं बनने से उनके सामने काफी दिक्कत हो गई है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और वह काफी परेशान है। वहीँ विधायक ने भी आज लोगों की बात सुनने के बाद असमंजस स्थिति में फंस गई क्योंकि एक तरफ कुछ नेताओं ने कुछ दिन पूर्व विधायक से नाली निर्माण को बंद कराने की माँग किया गया था तो वहीँ आज कुछ नेताओँ व स्थानीय लोगों ने कार्य को जल्द पूर्ण कराने की माँग की हैं। विधायक ने आज स्थानीय लोगों की बातों को सुनकर अधिकारियों से फोन पर चर्चा किया और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि काम रुका नहीं है दूसरी जगह पर शुरू हुआ है।

   फिलहाल नगर के बीच मे जो नाली निर्माण कराया जा रहा था वर्तमान में बंद कर दिया गया है अब देखना होगा कि नगर में नाली निर्माण कब तक पूरा होगा और लोगों को इस गड्ढे व धुल के कब राहत मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!