September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा,,,समिति में बिना धान लाये किसान का धान हुआ खरीदी…

राजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी का दो दिनों का समय अवधि बढ़ाया था जिसके बाद बलरामपुर जिले के राजपुर धान समिति केंद्र में एक बड़ा फर्जीवाड़ा देखने को मिला है।

    6 फरवरी को लगभग 11 किसानों का धान टोकन कटा हुआ था जिसमें पांच किसान धान बिक्री हेतु समिति में लाए हुए थे। सुबह 10:00 बजे से ही चार किसान समिति केंद्र में धान बिक्री का इंतजार करते रहे परंतु समिति के प्रबंधक और उनके सहयोगियों द्वारा उनका धान लेने से मना कर दिया। जानकारी लगने पर जब मीडिया की टीम वहाँ पहुँची तब किसानों का धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया।

      इस दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत नरसिंहपुर निवासी रामधनी यादव जिसका 70 कुंटल धान खरीदी करने का बात सामने आया लेकिन जांच में पता चला कि उसका धान समिति केंद्र में आया ही नहीं और उसकी खरीदी समिति प्रबंधक के द्वारा कर दिया गया। इस संबंध में जब मीडिया नई टीम ने राजपुर तहसीलदार और नायब तहसीलदार को सूचना दिया तो मौके में पहुंचकर अधिकारियों ने इस विषय पर पड़ताल किया जहां साफ तौर पर पता चला कि इस किसान के द्वारा एक भी धान नही लाया गया और समिति प्रबंधक के मिलीभगत से उसका 70 क्विंटल धान खरीदी कर लिया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार कर उस खरीदी को निरस्त कराया गया।

पटवारी की कार्यशैली भी संदिग्ध :– सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धान का रकबा चढ़ाने पटवारियों की बड़ी भूमिका होती है।पटवारी मौके का मुआयना कर कितने रकबे में फसल लगा है सत्यापन का कार्य करते हैं।परंतु यहाँ पटवारियों ने भी बड़ा खेल किया है।जिस किसान का धान खरीदी केंद्र में खरीदी की गई थी उसके अधिकांशतः जमीन में शब्जी की खेती की गई है।

     इस मामले में राजपुर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी व नायब तहसीलदार नरेंद्र कँवर ने बताया कि इस प्रकार के फर्जीवाड़ा के बाद जो भी दोषी जांच के दौरान पाए जाते हैं उन पर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!