September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

बलरामपुर। पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी विजयनगर पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपी के अतिरिक्त फरार चल रहे 01 अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध 2004 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

       पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07.03.2026 को चौकी विजयनगर स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर रवाना थे। गश्त के दौरान रात लगभग 2:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते मेघुली से कन्हऱ नदी होते हुए (झारखण्ड) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया। रात व घने जंगल का फायदा उठाकर तस्कर भागने मे सफल रहे. परन्तु स्थानीय लोग जो खेत मे पानी पटा रहे थे, अपने हीं गांव से सहयोगी को पहचान लिए और पूछताछ में नाम उजागर कर दिए. घटना स्थल से 09 नग पशु गाय बैल की जप्ती की गई. क्षेत्र में सक्रिय आरोपी खुर्शीद पिता अनिशा अंसारी, 33 वर्ष निवासी मेघुली चौकी विजयनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. जो घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था. पूर्व गिरफ्तार आरोपी क़ासिम हुसैन पिता हकीम हुसैन निवासी शारदापुर चलगली थाना चलगली ने इसकी संलिप्तता की पुष्टि की थी. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!