September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओ

बलरामपुर जिले के किसानों को शासन की कृषि संबंधी योजनाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कृषि विभाग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने किसानों के एग्रीस्टैक में पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने कहा कि कृषि विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक केन्द्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन हो जाने से किसानों का सटीक और प्रामाणिक डेटाबेस तैयार होगा, जिससे उन्हें भविष्य में बीज, खाद, फसल बीमा और अन्य शासकीय अनुदानों का सीधा व निर्बाध लाभ प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी।
सीईओ श्रीमती तोमर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर किसानों को जागरूक करें और योजना का लाभ दें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों का पंजीयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर आर. एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!