May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री को अपने बातों पर अमल करना चाहिए,,,,नहीँ तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमदसरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…

राजपुर। नगर में नाली की ऊँचाई कम होने की पहल सार्थक होते नजर आ रही है।गुरुवार को देर शाम सरगुजा सांसद ने एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अमल करने की बात कही। नगरवासियों के परेशानियों को देखते हुए एक बार फिर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज नगर में नाली और सड़क की ऊंचाई कम कराने को लेकर एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक की।गुरुवार देर शाम सरगुजा सांसद राजपुर पहुँचे और नगर में बन रहे सड़क और नाली के निरीक्षण करने पैदल ही निकल पड़े।

     राजपुर में नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों का विरोध लगातार जारी है।इस संबंध में कई बार एनएच के अधिकारियों के साथ सरगुजा सासंद सामरी विधायक एवँ नगरवासियों की बैठकें हो चुकी है पर इस मुद्दे का कोई सार्थक हल नहीँ निकल पाया था जिसके कारण नगरवासियों की चिंता बढ़ गई थी। नगरवासियों के इन्ही सब परेशानियों को समझते हुए सरगुजा सांसद ने गुरुवार को देर शाम दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारी  एनएच के ईई एसडीओ एवँ ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ नगर में बन रहे नाली व सड़क का निरीक्षण किया।

   सरगुजा सांसद गुरुवार के देर शाम करीब पाँच बजे राजपुर पहुँचे और व्यवहार न्यायालय के पास अपने वाहन से उतर गए।उन्होंने सबसे पहले न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजपुर सीएमओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।जिसके बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अकेले ही पैदल एनएच में बन रहे नाली के निरीक्षण में निकल पड़े।उन्होंने तहसील कार्यालय तक पैदल चलकर निर्माणाधीन नाली बारीकी से मुवायना किया।जिसके बाद देर शाम दिल्ली परिवहन विभाग से आये पूरन सिंह ईई नितेश ताम्रकर एसडीओ निखिल लकड़ा एवँ ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ नाली और सड़क के ऊँचाई को लेकर चर्चा की।

    सासंद चिंतामणि महाराज ने सभी अधिकारियों के साथ पुनः तहसीलदार कार्यलय से लेकर नगर पंचायत कार्यालय तक पैदल निरीक्षण किया और जगह जगह रुककर नाली की ऊँचाई व लोगों के घरों का पानी निकासी एवँ नाली के आरपार आने जाने की वस्तुस्थिति का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसके समाधान के विषय मे चर्चा की।इसके पश्चात नगर के मध्य स्थल पुराने पोस्ट ऑफिस के पास बने नाली की ऊँचाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से नाली की ऊँचाई को कम करने पर चर्चा करते हुए कहा कि नगरवासियों के परेशानियों को देखते हुए इस पर कार्य करें।सरगुजा सांसद ने अधिकारियों से सड़क निर्माण के संबंध में चर्चा कर बारीक से बारीक पहलुओं को समझा।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितना हो सके उतना नाली की ऊँचाई को कम करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। अंत मे नगर में नाली की ऊंचाई कम करने हेतु नगरवासियों ने दिल्ली से आये अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित भारी संख्या में नगरवासीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!