September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…

राजपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत “गांव-गांव, द्वार-द्वार जनसमस्या निवारण शिविर” का आयोजन बुधवार को गोपालपुर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में पंजीयन विभाग द्वारा अलग से स्टॉल लगाया गया था, जहां ग्रामीणों को पंजीयन संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत रहे। गोपालपुर शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें करवां, गोपालपुर, मुरका, चौरा, मरकाडांड, सिंगचौरा, नवकी, बगाड़ी, दुप्पी, कुंदीखुर्द, ठरकी, परसागुड़ी, नरसिंहपुर, चिलमाकला, करजी, ओकरा, पतरापारा, अमदरी, डिगनगर और चंद्रगढ़ पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। शिक्षा विभाग से करवा स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगवाने की जानकारी दी। वहीं राजस्व विभाग द्वारा पट्टा धारकों को भूमि का पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार 200 आवासों का सर्वे किया जा चुका है।

शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो शिकायतें तथा 238 मांग संबंधी आवेदन शामिल रहे। मौके पर 108 आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि शेष 130 मांगों को जिला स्तर पर भेजने की बात अधिकारियों ने कही।

मुख्य अतिथि विनय भगत ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पा रही है, जिसके कारण लोग लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता बताई। साथ ही वन विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिला सदस्य रवि प्रताप मराबी ने अधिकारियों से गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की बात कही, ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके।शिविर में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव सहित कई जनप्रतिनिधि ने उध्बोधन किया।

मुरका सचिव को हटाने की मांग :-

शिविर के दौरान ग्राम पंचायत मुरका के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग करते हुए शिकायत किये हैं।मुरका उपसरपंच सहित अन्य पंचों एवँ ग्रामीणों ने सचिव पर पंचायत में विकास कार्यों के लिए दी गई राशि की बगैर काम किये आहरण का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि सचिव अगस्त के बाद से पंचायत में कोई भी बैठक आयोजित नही की है बिना बैठक के सभी प्रस्ताव पास कर दी जाती है।उन्होंने इस सम्बंध में कलेक्टर से भी पुर्व में शिकायत करने की बात कही।

     कार्यक्रम मे भाजपा किसान मोर्चा के जिला सदस्य अनार सिंह, कमला सिंह, बबलू यादव, संतीश सिंह, राजेश यादव, प्रशांत सिंह, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, जनपद सीईओ संजय दुबे, नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव रेंजर अजय वर्मा, कार्यपालन अभियंता जीएस सिदार, एसडीओ जानू राम, एसडीओ महेंद्र सांडिल्य, संतोष सिंह, कृष्ण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!