September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

खेल महाकुंभ में डीएवी की शिवानी तिर्की ने गोल्ड पदक लेकर रचा इतिहास

राजपुर। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2026, छत्तीसगढ़ जोन, क्लस्टर लेवल खेल महाकुंभ में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु की छात्रा शिवानी तिर्की ने किया कमाल का प्रदर्शन ।

       क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में डीएवी पब्लिक स्कूल, बिश्रामपुर (एसईसीएल), डीएवी पब्लिक स्कूल, भटगांव (एसईसीएल) और डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरमिरी (एसईसीएल) में आयोजित छत्तीसगढ़ जोन के क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट-2026 का शानदार आयोजन हुआ। खेलों के इस क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट-2026 के खेल महाकुंभ में 17 डीएवी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर खेल व लक्ष्य के प्रति अपने जुनून, उत्साह, संकल्प, धैर्य, अनुशासन, क्षमता एवं ऊर्जा का ब-ख़ूबी प्रदर्शन किया।

         इस प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा शिवानी तिर्की (अंडर-17, बालिका वर्ग) ने 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया । इस जीत के साथ ही वह अब राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेल महाकुंभ में अपना दमखम दिखाते नज़र आएँगी । शिवानी के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है । शिवानी अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा ख़ास तौर पर विद्यालय की शिक्षिका सुश्री रूचि सोनी को दिया है, जिनके कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में शिवानी ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है ।

विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने शिवानी को शुभकामनाएँ दीं और आगे की चुनौतियों से जीतने का आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि जीवन चुनौतियों का सफ़र है । अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार व कर्मठ बने रहने से ही हमारी जीत पक्की होती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!