November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही,कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय गिरफ्तार

अम्बिकापुर। रविवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब ब्रह्मपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 12/07/26 को उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रम्हपारा में रहने वाली आशा पांडे अपने घर से नशीला इंजेक्शन बहुत बेच रही है।मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर हमारी उड़नदस्ता टीम तत्काल आशा पांडे के घर दबीश दी।हमारी टीम आशा पांडे के घर पहुंची तो आशा पांडे अपने घर के पीछे एक थैला फेंकने का प्रयास की परंतु उसे एक महिला सैनिक द्वारा पकड़ लिया गया। महिला सैनिक द्वारा उसके हाथ में रखे थैले की जांच करने पर उसमें नग 19 नग REXOGESIC INJECTION तथा 09 नग AVIL INJECTION बरामद कर जब्त कर लिया गया। आरोपिया आशा पांडेय को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज ही न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी आशा पांडे पहले ब्राउन शुगर बेचती थी और ब्राउन शुगर के मामले में जेल भी जा चुकी है। वर्तमान में ब्राउन शुगर की जगह आशा पांडे काफी समय से नशीला इंजेक्शन बेच रही है।इसके घर पहले भी तलाशी ली गई है परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी।आज हमारी टीम को उसे रंगे हाथ पकड़ने में सफलता पाई है।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!