
बलरामपुर/चलगली। भोले-भाले ग्रामीणों को पैसा डबल करने का लालच देकर उगाही व ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा चलगली पुलिस के हत्थे,आरोपीगण एन्टाफोगास्टा मोबाईल ऐप बनाकर करते थे लोगों से ठगी। ठगी करने वाले एक आरोपी को महराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
पुलिस ने बताया कि एन्टोफागस्टा ऐप के प्रमोटरो/संचालकों द्वारा मार्च 2024 से सितम्बर 2024 के बीच अधिक पैसों का लालच देकर ऑन लाईन ऐप के माध्यम से चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ कुल रकम 20,81,827.00/ रुपये का ठगी होना पाये जाने पर थाना चलगली में धारा 318(4),319(2) बी एन एस & 66(ड) आईटी एक्ट. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि ऐप के प्रचार प्रसार के लिए अनावेदकगण कुछ मोबाईल नंबर से व्हाट्सप कॉल से फोन कर पैसा लगाने का झांसा देते थे। थाना प्रभारी चलगली द्वारा उक्त मोबाईल नंबरों का सीडीआर व अन्य जानकारी सायबर सेल से प्राप्त कर ठगी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी के मोबाईल की लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र में पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा नागपुर जाकर मोबाईल नंबर की लोकेशन के आधार परितोश मन्ना पिता बीतई मन्ना, उम्र 42 साल, ग्राम कोलागछिया, थाना कोलाघाट, जिला पूर्व मेंदनीपुर, पश्चिम बंगाल, हाल मुकाम प्रेमनगर, 04 नंबर गली किराया का मकान, थाना शांतिनगर, नागपुर, महराष्ट्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा अपना परितोष कंस्ट्रक्शन फर्म नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक व आई.डी.बी.आई बैंक में खाता खोलवाकर उन खातों में ग्रामीणों का पैसा प्राप्त कर ठगी करना बताया। आरोपी के खातों का स्टेटमेंट के अवलोकन पर लाखो रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। आरोपी के अन्य साथी आरोपी फरार है। जिन्हे पकड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इस पुरे कार्यवाही में थाना प्रभारी चलगली निरी. बी.एल. भारद्वाज, आर. संजय जायसवाल, आर. राजकिशोर पैकरा, आर. राजकुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



