September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शराब तस्करों की वाहन सड़क किनारे गड्ढे में फँसी,,पुलिस ने जब जाँच की तो मिला शराब की बोतलें,,,दो आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर/बसंतपुर। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए कार में छिपा कर परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 43 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने कार वाहन को भी जप्त कर लिया है।

         थाना प्रभारी बसंतपुर ने बताया कि दिनांक 06 जुलाई को रोड पेट्रोलिंग एवं ग्राम भ्रमण हेतु ग्राम बसंतपुर, फुलीडूमर, गोबरा की ओर रवाना हए थे, उसी दौरान गोबरा जंगल में टोयटा कम्पनी का कार क्रमांक डब्लूबी 20 एच 8371 रोड किनारे गड्‌ढा में फंसी हुई थी। पुलिस की गाड़ी देखकर दो संदेही मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये थे। वाहन पर संदेह होने से जे.सी.बी. वाहन को गड्‌ढा से निकलवा कर मौके पर ही मिस्त्री बुलवाकर लॉक को तोड़वाकर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब 03 कार्टून में रॉयल स्टेज का 36 बोतल प्रत्येक में 750 एमएल का कुल शराब की मात्रा 27 लीटर किमती 24480 रू एवं अंग्रेजी शराब 8 पीएम का 48 पाव प्रत्येक मे 180 एमएल का कुल मात्रा 8.640 एमएल कीमती 8,160 रू तथा अंग्रेजी शराब 8 पीएम पाउच 40 नग प्रत्येक मे 180 एमएल का कुल मात्रा 7.200 एमएल किमती 4800 रू कुल रुपए शराब का मात्रा 42.840 लीटर कुल रुपये कीमती 37,440/- रूपये शील बंद कर जप्त की गई तथा घटना मे प्रयुक्त की गई टोयटा कम्पनी का कोरोला अल्टिस कार क्रमांक डब्लूबी 20 एच 8371 कीमती 5,00000/-रू. को भी घटना स्थल से जप्त की गई। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर आरोपी का मोबाईल नंबर मिला। आरोपी द्वारा ग्रामीणों से ट्रेक्टर एवं जेसीबी मालिक से बात कर वाहन खिचवाने के संबंध में बात किया गया था। उक्त मोबाईल नंबर का डिटेल प्राप्त करने पर आरोपी को उदयपुर जिला सरगुजा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपर्ने साथी पवन दास के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश बभनी से शराब लेकर बिक्री करने ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपी मनीष गुप्ता उर्फ मनीष हलवाई पिता श्यामसुन्दर, निवासी उदयपुर जिला सरगुजा एवं पवन दास पिता स्व. नंदू दास, निवासी उदयपुर, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!