November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा व रावण दहन को शांतिपूर्ण मनाने पर जोर,डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

राजपुर। थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान त्योहार को शांति और कानून-व्यवस्था के तहत मनाने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ध्वनि प्रदूषण और विवादों की रोकथाम के लिए डीजे संचालन पर सख्त रुख अपनाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों और जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। विसर्जन के लिए निर्धारित रूट और समय सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

रावण दहन और विसर्जन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।

​अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार संपन्न कराने में सहयोग दें। समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन का पूर्ण आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम मनोज बंसल सिंह मनोज अग्रवाल राजेश यादव विकास अम्बष्ट अरविंद अम्बष्ठ राजेन्द्र सिंह रजत केशरी दिलीप मांझी तहसीलदार प्रतीक जायसवाल थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित दुर्गा पूजन समिति में सदस्यगण एवँ अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!