September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुन्नालाल चौधरी को मिली किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी,,,बलरामपुर जिलाध्यक्ष भी बदले गए…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति उपरांत प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय द्वारा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

    प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार मुन्ना लाल चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए मुकेश गुप्ता को भाजपा किसान मोर्चा बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

     नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से न केवल बलरामपुर जिले बल्कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को सरकार और संगठन के समक्ष और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

    नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी एवं जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे।

     उल्लेखनीय है कि मुन्ना लाल चौधरी बीते कई वर्षों से किसान मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे दो बार बलरामपुर जिले की कमान संभाल चुके हैं और सरगुजा संभाग स्तर पर किसान मोर्चा को एक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।वहीं मुकेश गुप्ता जनपद सदस्य से लेकर सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला मंत्री जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी मजबूत छवि है। इसी का परिणाम रहा कि बीते पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित कराने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!