November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही,,,,वाहन चालक एवं वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज…

अवैध धान खपाने लाया जा रहा था धान

बलरामपुर, 08 जनवरी । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा ने जानकारी दी है कि ट्रक क्रमांक-सीजी 15 ईसी 9169 से अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। जिसे संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पेंडारी में पकड़ा गया। ट्रक में 750 बोरी अवैध धान लोड था जिसे जब्त किया गया। धान अवैध धान परिवहन करने के मामले में अज्ञात ट्रक वाहन चालक और वाहन स्वामियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एसडीएम वाड्रफनगर के निर्देशानुसार खाद्य, मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 05 जनवरी 2026 को रात लगभग 10ः30 बजे, ग्राम पंडरी (केनापारा चेक पोस्ट) पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा रोका गया, परन्तु ट्रक चालक ने मौका पाकर वाहन को वाड्रफनगर की ओर ले जाया गया। कर्मचारियों के द्वारा ट्रक का पीछा करने पर एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जो क्रेटा कार सीजी 15 डीआर 2414 में सवार था उसने कर्मचारियों को धमकाया गया। तत्पश्चात संयुक्त टीम के द्वारा ट्रक की खोज करने पर ग्राम पेंडारी में खड़ा पाया गया। ट्रक वाहन जो राहुल कुमार गर्ग, पिता अशोक कुमार गर्ग निवासी अम्बिकापुर के नाम पंजीकृत पाया गया। साथ ही सफेद रंग की क्रेटा कार जो वाहन मालिक नारायण अग्रवाल, पिता रोशन लाल अग्रवाल निवासी सूरजपुर के नाम पंजीकृत है, जिन पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
    गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों द्वारा अन्य जगहों के धान को स्थानीय छत्तीसगढ़ के कृषकों के खाते से बेचने के आशय से पूर्व नियोजित आपराधिक षड़यंत्र के अन्तर्गत छलपूर्वक आर्थिक लाभ प्राप्त करने तथा छत्तीसगढ़ शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने की दुराशय पूर्वक योजना बनाई गई। उनके द्वारा अन्य स्थानों से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक मूल्य पर विक्रय करने का प्रयास किया गया, जो राज्य सरकार की स्पष्ट नीति का उल्लंघन है, जिसमें केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय कृषकों द्वारा उत्पादित धान की खरीदी वैध मानी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!