July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्र भेण्डरी तथा डौरा का किया निरीक्षण

बलरामपुर, 08 जनवरी प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने अपने प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्था का जाजया लिया। उन्होंने विकासखण्ड राजपुर स्थित धान खरीदी केन्द्र भेण्डरी तथा विकासखण्ड बलरामपुर के धान खरीदी केन्द्र डौरा-कोचली पहुंचकर खरीदी प्रक्रिया, तौलाई एवं भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया।
       प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में केन्द्र प्रभारियों से अब तक उपार्जित धान की कुल मात्रा, पंजीकृत किसानों की संख्या, काटे गये टोकन, धान विक्रय कर चुके किसानों तथा शेष किसानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने धान तौलाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।


      उन्होंने केन्द्र प्रभारियों एवं प्रबंधकों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य को सुचारू और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने धान उठाव की प्रक्रिया में गति लाने, तौल उपरांत धान के सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा।
      इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय हेतु केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!