
बलरामपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से किया गया बरामद,प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के साथ साथ पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
जानकारी के अनुसार दिनांक 27/05/25 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत प्रार्थी थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहृत कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध कायम कर धारा 137(2) बीएनएस के तहत विवेचना प्रारंभ की गयी।
प्रकरण की अपहृता पता तालाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास की जा रही थी। प्रकरण की विवेचना एवं अपहृता पतातलाश के दौरान दिनांक 25/07/2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बलरामपुर पुलिस द्वारा अपहृता को आरोपी शुभम कुमार चरगट पिता पोकला राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम केरता थाना चलगली के कब्जे से उनके घर से सुरक्षित बरामद किया गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना पर पीड़िता के साथ आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करना पाए जाने से प्रकरण में पृथक से धारा 64(2/m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गयी। आरोपी शुभम कुमार के द्वारा अपराध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
इस पुरे कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उप निरीक्षक आराधना बनोदे, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक रंजन शर्मा, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, आरक्षक सचिंद्र सिंह एवं महिला आरक्षक माधुरी कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



