July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर पुलिस ने नक्सल प्रभावित छः गाँवों से 37 नग भरमार बंदूक किया बरामद,,,37 लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही…

बलरामपुर। पुलिस ने नक्सल प्रभावित लगभग छः गांवों से 37 नग देशी भरमार बंदूक को बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है।इस मामले में पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।

     पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर सामरीपाठ पुलिस द्वारा 37 नग भरमार बंदूक की जप्ती की कार्यवाही की है।थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम चुनचुना, ग्राम चरहू, ग्राम भीतर चरहू, ग्राम भूताही, ग्राम पीपरढाबा, ग्राम पुन्दाग के ग्रामीणों से अवैध रूप से घर में छिपा कर रखी गई भारी मात्रा में देशी भरमार बंदूक को बरामद किया गया है।

      जिला बलरामपुर थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुनचुना, ग्राम चरहू, ग्राम भूताही, ग्राम पीपरढाबा, ग्राम पुन्दाग एवं अन्य जो पूर्व में नक्सल प्रभावित ग्राम थे, जो अब नक्सल मुक्त हो चुके हैं। इन ग्रामों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है तथा शासन की मुख्य धारा जोड़ा जा रहा है। जिसके परिणाम फलस्वरूप इन ग्रामों के ग्रामीण पुलिस एवं प्रशासन से जुड़कर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहें हैं तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधिओं की सूचना मिलने पर जानकारी पुलिस के साथ साझा करते हैं।

      इस तारतम्य में दिनांक 22 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चुनचुना, पुन्दाग एवं भूताही के ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध रूप से देशी भरमार बंदूक कई वर्षों से अपने पास छिपाकर रखे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सामरीपाठ विजय प्रताप सिंह के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा मुखबिर की सूचना की तस्दीकी हेतु थाना प्रभारी सामरीपाठ निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी सामरीपाठ द्वारा अपने स्टाफ के साथ कैम्प पुन्दाग पहुंचकर, पुन्दाग में कैम्प कर लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था। उसी दौरान स्वयं के मुखबिरों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि ग्राम चुनचुना के पीपरढाबा, चरहू, भीतर चरहू, खास चुनचुना एवं ग्राम पुन्दाग के भूताही, कोटवारी पारा, खास पुन्दाग के ग्रामीण काफी संख्या में देशी भरमार बंदूक रखने की पुख्ता जानकारी मिलने पर तत्संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर को पुनः अवगत कराया गया। मामले की तस्दीकी एवं विधिक कार्यवाही हेतु और पुलिस बल की आवश्यक्ता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर अन्य विवेचनाधिकारी एवँ पुलिस बल जिसमें थाना प्रभारी कोरंधा उप निरीक्षक विरासत कुजुर, सउनि दशरथ कुजुर, सउनि सुरेश राम, प्र. आर निर्मल एक्का एवं थाना सामरीपाठ से सउनि सहदेव राम भगत, प्र. आर. कलेश पैकरा, प्र. आर. जयदीप सिंह आर. तथा कैम्प पुन्दाग से प्र. आर. अमर लकड़ा को आवश्यक कार्यवाही हेतु कैम्प पुन्दाग भेजा गया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में थाना प्रभारी सामरीपाठ के द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीकी एवं विधिक कार्यवाही हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीम बनाकर ब्रीफिंग करते हुए सूचना तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीमों को रवाना किया गया।

पुलिस टीम की तस्दीकी एवं कार्यवाही उपरांत ग्रामा से निम्नानुसार देशी भरमार बंदूक बरामद किया गया है :-

1. ग्राम चुनचुना से 14,

2. पीपरढाबा से 03,

3. चरहू से 08,

4. भीतर चरहू से 02,

5. भूताही से 08,

6. पुन्दाग से 02

कुल 37 देशी भरमार बंदूक

इस प्रकार ग्रामीणों से कुल 37 नग देशी भरमार बंदूक बरामद कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पूछताछ पर सभी आरोपियों द्वारा खेत व फसल की सुरक्षा एवं जंगली जानवरों से स्वयं की सुरक्षा हेतु भरमार बंदूक रखना बताया गया है। भरमार बंदूक कहां से लाई गई इस संदर्भ में विवेचना जारी है।

      उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक विरासत कुजुर, स.उ.नि. सहदेव राम भगत, सुरेश राम, दशरथ कुजुर, प्र. आर. कलेश पैकरा, जयदीप सिंह, निर्मल एक्का, अमर लकड़ा, अजमेरू हसन, आर. आदित्य कुजुर, आर. अजय कुमार, शंकर सोनी, मोती राम राजवाड़े डीएसएफ धर्मेन्द्र सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

        आरोपियों का नाम एवं ग्राम जिनके पास से कुल 37 देशी भरमार बंदूक बरामद किया गया है :-

ग्राम चुनचुना, थाना सामरीपाठ

01. जिब्राईल अंसारी पिता काशीम अंसारी उम्र 45 वर्ष

02.सददाम अंसारी पिता काशीम अंसारी उम्र 35 वर्ष

03. इसराफिल अंसारी पिता कासीम अंसारी उम्र 36 वर्ष

04. गणेश नगेसिया पिता बंधन नगेसिया उम्र 52 वर्ष

05.शेरू नगेसिया पिता गणेश नगेसिया उम्र 35 वर्ष

06. सुमित नगेसिया पिता सुरजदेव नगेसिया उम्र 39 वर्ष

07.कमलेश नगेसिया पिता कृष्णा नगेसिया उम्र 28 वर्ष

08.जोखन नगेसिया पिता रंमकू नगेसिया उम्र 55 वर्ष

09. मंगरू नगेसिया पिता बेचू नगेसिया उम्र 40 वर्ष

10.हमजद अंसारी पिता ईमामूददीन अंसारी उम्र 45 वर्ष

11. गुलाम सादिक उर्फ जोगन अंसारी पिता आसिम अंसारी उम्र 28 वर्ष

12.इसराईल अंसारी पिता काशीम अंसारी उम्र 38 वर्ष

13. मिश्रा नगेसिया पिता शंभू नगेसिया उम्र 30 वर्ष

14. शनिचरा नगेसिया पिता रतू नगेसिया उम्र 40 वर्ष

ग्राम भीतर चरहू, थाना सामरीपाठ

15. पूरन नगेसिया पिता रामपिलुत नगेसिया उम्र 38 वर्ष

16. मुखलाल कोरवा पिता चेरंगो कोरवा उम्र 30 वर्ष

ग्राम चरहू, थाना सामरीपाठ

17. मुस्लिम अंसारी पिता रहमान अंसारी उम्र 33 वर्ष

18. नेजामुददीन अंसारी पिता अमीर मिया उम्र 63 वर्ष

19. सईब अंसारी पिता अमीर अंसारी उम्र 44 वर्ष अंसारी

20. कमील अंसारी पिता रहमान अंसारी उम्र 35 वर्ष

21. असीद अंसारी पिता नसीरूददीन उम्र 32 वर्ष

22. सहादत अंसारी पिता कुरबान अंसारी उम्र 32 वर्ष

23. तबारक अंसारी पिता स्व. इमाम अली उम्र 60 वर्ष

24. भोला कोरवा पिता स्व. अघनू कोरवा उम्र 45 वर्ष

पीपरढाबा, थाना सामरीपाठ

25. विनोद नागेसिया पिता स्व. मंगरू नागेसिया उम्र 35 वर्ष

26. राजेंद्र नगेसिया पिता गोमा नगेसिया उम्र 35 वर्ष

27. शत्रु नगेसिया के पिता स्व. रामनाथ नगेसिया 31 साल के हैं

ग्राम भूताही, थाना सामरीपाठ

28. करीवा कोरवा पिता नटई कोरवा उम्र 45 वर्ष

29. बीरू कोरखा पिता स्व. हालखोरी कोरवा उम्र 44 वर्ष

30. टीमन कोरखा पिता स्व. ठेंगवा कोरवा उम्र 50 वर्ष

31. लोकवा कोरवा पिता स्व. सावना कोरखा उम्र 45 वर्ष

प्रदीप कोखा पिता स्व. रामदेव कोरवा उम्र 35 वर्ष 32.

33. शंभू कोरवा पिता स्व. दसाई कोरवा उम्र 60 वर्ष

उदयशंकर पिता धनसू कोरवा उम्र 50 वर्ष 34.

35. सीमन कोरवा पिता ठेंगवा कोरवा उम्र 46 वर्ष

ग्राम पुन्दाग, थाना सामरीपाठ

36. दिनेश कोरवा पिता गोगमा कोरवा उम्र 30 वर्ष

37. गणेश सिंह पिता चन्द्रीका सिंह उम्र 47 वर्ष

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!