September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

वीवीआईपी ड्यूटी और कानून व्यवस्था के मद्देनजर रक्षित केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला,,,डीएफएमडी एचएचएमडी स्मोक कैंडल रेडियो एवँ शस्त्रों के संचालन व रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण…

बलरामपुर। जिले में वीवीआईपी ड्यूटी और क़ानून व्यवस्था के मद्देनजर रक्षित केंद्र बलरामपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। इकाई के थाना चौकी से उपस्थित कर्मचारियों को डीएफएमडी, एचएचएमडी, स्मोक कैंडल, रेडियो एवं शस्त्रों के रखरखाव व संचालन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण।

       बलरामपुर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश एवँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला बलरामपुर के रक्षित आरक्षी केंद्र में वीवीआईपी ड्यूटी / कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध ड्यूटी के मद्देनजर डीएफएमडी – एचएमडी , स्मोक कैंडल, कंट्रोल रूम से थाना चौकी के बेहतर समन्वय के लिए  रेडियो एवं जंगी समानों , शस्त्रों के रखरखाव व कुशल संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बलरामपुर रामानुजगंज के समस्त थाना चौकी से कुल 49 महिला/पुरुष पुलिस कर्मचारी शामिल हुए।इस दौरान डीएफएमडी और एचएचएमडी के तकनीकी ज्ञान देने के लिए सभी प्रशिक्षनार्थियों को प्रैक्टिकल कराया गया।

      सर्वप्रथम जेसीओ श्री मंजीत सिंह बीडीएस प्रभारी बलरामपुर, द्वारा डीएफएमडी और एचएचएमडी के तकनीकी ज्ञान देने के लिए सभी प्रशिक्षनार्थियों को प्रैक्टिकल कराया गया , उसके बाद प्रधान आरक्षक 160 दयानंद यादव, प्रधान आरक्षक 85 टी नरेश कुमार, द्वारा आर्मोरारी समानों की देखरेख और उपयोग की जानकारी दिया गया, साथ ही कानून व्यवस्था के समय टीयर स्मोक/स्मोक कैंडल का प्रशिक्षण दिया गया। अंत में  प्रधान आरक्षक 65 मोहिनीश पांडे, प्रधान आरक्षक 519 कैसर खान, के द्वारा कंट्रोल रूम और वायरलेस शाखा से थाना चौकी के समन्वय स्थापित करने के लिए रेडियो का चैनल , फ्रीक्वेंसी , डिजिटल , एनालॉग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!